बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के खोरिया गांव में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों को शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। थानाक्षेत्र के खोरिया निवासी गया प्रसाद पांडेय व विजयराज पांडेय सगे भाई हैं। दो दिन पहले नशे में मामूली कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। जिसको संज्ञान में लेकर लालगंज पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद