बनकटी। नगर पंचायत के गांधीनगर निवासी युवा नेता अजय कुमार गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना का अधिकार विभाग) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पिछले करीब 10 वर्षों के राजनीतिक सफर में उन्होंने समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी को बढ़ाने का काम किया है। अजय कुमार गौतम की मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट आस्था की बदौलत ही उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र के राजेंद्र गौतम, राजीव गौतम, धर्मेंद्र कुमार, मदन गौतम, प्रकाश गौतम, प्रदीप गौतम, अरविंद कुमार उर्फ सोनू, सजीवन गौतम, मिथुन गौतम आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद