फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला थाने की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में थाने की टीम ने रविवार को मिशन शक्ति के तहत शहर में जागरूकता अभियान चलाया। महिला कांस्टेबल सुनीता राणा, विंदा बिंद, पल्लवी राव और कविता के साथ टीम ने गांधीनगर मार्केट, महिला अस्पताल, रोडवेज परिसर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं से मुलाकात की। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा महिला सशक्तीकरण और काउंसिलिंग की गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए और महिलाओं को सतर्क रहने तथा किसी अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। एंटी-रोमियो चेकिंग के दौरान टीम ने 35 लोगों की जांच की और दो युवकों का माफीनामा भरवाकर चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें