विश्व एड्स दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों, छात्र, छात्राओं व स्वयं सेवी संगठनों ने जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शास्त्री चौक से कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए राजकीय इंटर कालेज में खत्म हुई। छात्रों ने हैंडस अप फार एचआईवी प्रीवेंशन के नारे लगाए।
डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि एड्स एक भयावह बीमारी है। इससे बचाव ही इलाज है। ऐसे में इससे बचाव के उपायों को जन, जन तक प्रसारित व प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है। सीडीओ अजंनी कुमार सिंह ने कहा कि एड्स के मामले में संवेदनशील जिला है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार की जरुरत है। सीएमओ डॉ.जेपी सिंह ने कहा कि जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.फखरेयार हुसेन ने कहा कि जन जागरुकता रैली में उत्साह से प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश आर्य, एडीआईओएस हेंमत राव, नाफिस अहमद, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सबनम यादव, गोपाल पाठक, संजय पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, दुर्गेश उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।
वहीं टीबी अस्पताल में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। डॉ.जमाल अहमद ने एड्स की भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया। रोगियों के साथ कोई भेदभाव न हो, समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि एड्स स्वंय को कोई बीमारी नहीं हैं। डॉ. राम प्रकाश ने समाज को जागरुक करने की बात कही।
47वीं वटानियन एनसीसी कैडेटों ने कर्नल आफिसर प्रभात अग्रवाल के दिशा निर्देश में एड्स जागरूकता रैली में भाग लिया। कैडेटों ने झंडा, बैनर के साथ, एड्स का ज्ञान, बचाए जान, हमने मन में ठाना है, एड्स को दूर भगाना है, के नारे भी लगा रहे थे। इस मौके पर केयर टेकर मनीष, सूबेदार मेजर सीपी पुन, देवेन्द्र सिंह, मनीष, आजाद अली, विनय कुमार, अकील अहमद शामिल हुए।