फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अल नीनो के खतरे से निपटने को कृषि विभाग ने बनाई विशेष कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। खरीफ सीजन में अल नीनो के संभावित प्रभाव और कम बारिश की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग बस्ती पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। किसानों को नुकसान से बचाने और खेती को सुरक्षित रखने के लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर आकस्मिक कृषि योजनाएं तैयार कर लागू की जा रही हैं, ताकि बारिश में देरी या सूखे जैसी स्थिति में भी किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कम पानी में तैयार होने वाली धान की प्रजातियां पीआर-126 और पीआर-128 के कुल 500 कुंतल बीज किसानों को अनुदान पर वितरित किए गए हैं। इन प्रजातियों की खासियत है कि यह कम पानी में बेहतर उत्पादन देती हैं और इनमें रोग लगने की संभावना भी कम रहती है। इन बीजों से लगभग 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाएगी। कृषि विभाग ने कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में कृषि रक्षा रसायनों और बायोपेस्टीसाइड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। विभाग के अनुसार 1.36 लाख किग्रा लीटर कृषि रक्षा रसायन और 53 हजार किग्रा लीटर बायोपेस्टीसाइड उपलब्ध कराए गए हैं।
कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को दलहनी फसलों और मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, उर्द, मूंग, तिल और सोयाबीन समेत कई फसलों के बीजों की व्यवस्था की गई है। साथ ही मिनी किट के माध्यम से किसानों को मुफ्त बीज वितरण की योजना भी बनाई गई है। बताया कि विभाग द्वारा डीएसआर तकनीक से धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लगभग 20 प्रतिशत पानी की बचत होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मेड़बंदी, मल्चिंग, वर्मी कंपोस्ट और हरी खाद के उपयोग की सलाह किसानों को दी जा रही है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह व्हाट्सएप ग्रुप और एसएमएस के माध्यम से सीधे मोबाइल पर भेजी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग अल नीनो के हर संभावित संकट से निपटने और किसानों की आय सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें