बभनान। चीनी मिल परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सह फसली खेती और शरद कालीन गन्ने की बुवाई को लेकर विशेषज्ञों ने चर्चा की। मिल संरक्षक अवंतिका सरावगी ने कहा कि किसान को नई और उन्नतशील प्रजाति के गन्ने का बीज वितरित किया जा रहा है। कहा कि किसान कोशा-15023, कोशा 0118 प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। गोष्ठी को महाप्रबंधक दिनेश राय भी संबोधित किया। मौके पर अधिशासी अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, आलोक सिंह, हरीश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद