बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को घर में बंद करके मारने-पीटने व जानलेवा हमले के मामले में सास-ससुर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। लालगंज थाना क्षेत्र की वंदना तिवारी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी शादी गोरखपुर के शाहपुर थानांतर्गत कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी बशारतपुर में हुई है।
आरोप है कि ससुराल में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। इसे पूरा न कर पाने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। घर में बंद करके मारापीटा गया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला थाने की एसएचओ भाग्यवती पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोरखपुर शाहपुर थाने के बशारतपुर निवासी ससुर सच्चिदानंद तिवारी, सास प्रमिला उर्फ नीता तिवारी, ननद रेखा उर्फ शालू तिवारी, कृतिका उर्फ गुड़िया और विन्ध्यवासिनी उर्फ छोटी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है।