फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नपा प्रशासन और उद्योग व्यापार संगठन के बीच कर निर्धारण पर बनी सहमति

विज्ञापन
ईओ कक्ष में संयुक्त बैठक में उप​स्थित व्यापारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन और नगर पालिका की संयुक्त बैठक रविवार को ईओ कक्ष में हुई। व्यापार संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि और नपा की ओर से ईओ ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि नगर पालिका ने जो कर लगाया है वह शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप है। आंकड़ों के माध्यम से अवगत कराया कि अन्य मंडलों की तुलना में बस्ती नगर पालिका द्वारा सबसे कम टैक्स लगाया गया है। साथ ही यह भी अवगत कराया कि नगर पालिक परिषद गोंडा, आजमगढ़ व देवरिया की तुलना में बस्ती नपा का कम टैक्स आरोपित किया गया है। लगभग सात हजार से अधिक भवन स्वामियों व व्यापारियों द्वारा टैक्स भी जमा किया जा चुका है।
कर को लेकर स्पष्ट जानकारी देने के बाद उपस्थित व्यापारियों ने अपनी सहमति जताई। वहीं, व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने मांग की कि टैक्स से संबंधित समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए वार्डों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। इस मांग को ईओ ने स्वीकार किया। घोषणा की कि आगामी 26 मार्च को नगर के प्रमुख स्थलों जैसे गांधीनगर, मंगल बाजार, मालवीय रोड, कंपनीबाग और करुआ बाबा पर कैंप लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, ईओ ने व्यापारियों से अपील की कि वे टैक्स के संबंध में फैल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। उन्होंने व्यापार मंडल से भी इस दिशा में जागरूकता फैलाने की अपेक्षा की।
इस दौरान केएनए उदयभान, रविंद्र कश्यप, आकाश कसौधन, अरविंद चौधरी, संजय गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, संजय अग्रहरि, पवन अग्रहरि, वीरेंद्र बरनवाल, रितिक कसौधन, आदर्श पाठक, प्रमोद गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रवि शर्मा, गुलजार अहमद, अर्पित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें