फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रभात वंदन ग्रुप पर फोटो भेजने का शिक्षकों ने किया विरोध, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ से वार्ता कर शिक्षक नेताओं ने रखी अपनी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रभात वंदन ग्रुप पर फोटो और वीडियो भेजने को लेकर सोमवार को शिक्षकों ने विरोध किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव और सदर अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति को दिया।
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभात वंदन ग्रुप पर फोटो और वीडियो भेजने को लेकर सीडीओ से वार्ता की। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि प्रयास करके समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय में जाकर पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव को प्रार्थना सभा में अध्यापकों एवं छात्रों की उपस्थिति के लिए फोटोग्राफी व वीडियो के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया जो उचित नहीं है। इस तरह का आदेश जिला स्तर से जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जनपदों में इस तरह का कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन

सदर अध्यक्ष शैल शुक्ल ने बताया कि शिक्षकों को जांच से कोई समस्या नहीं है, बशर्ते जांच और फोटोग्राफी की प्रक्रिया सक्षम अधिकारियों के माध्यम से कराई जाए। शिक्षकों ने सीडीओ से मांग की कि शिक्षकों की गरिमा को देखते हुए इस आदेश पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लिया जाए।
इस मौके पर संतोष कुमार शुक्ल, विजय चौधरी, रवीश कुमार मिश्र, शैलेश कुमार सिंह, आशीष पांडेय, विनोद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें