फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवायोजन कार्यालय कराएगा प्रबंध का डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक वर्षीय कार्यालय प्रबंध का प्रशिक्षण दिया जाना है। 18 से 35 साल तक के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी को कंप्यूटर, टाइपिंग, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, गणित, बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी में डिप्लोमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा ने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 24 मार्च को अनुसूचित जाति व जनजाति और 25 मार्च को पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुबह 10 बजे से सेवायोजन कार्यालय में होगा। चयन का आधार साक्षात्कार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें