फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आप ने सरकार की चुप्पी पर उठाया सवाल

Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के  घटना को लेकर सौपा ज्ञापन।
विज्ञापन
बस्ती । मणिपुर में हुई घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुई। केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मांग की कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। ‘आप’ जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि पिछले दो महीनों से मणिपुर सुलग रहा है किंतु केंद्र और मणिपुर की सरकार तमाशबीन बनी रही। दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने, जुल्म, दुष्कर्म, अनगिनत हत्याओं के लिए सीधे तौर पर केंद्र और मणिपुर की सरकार जिम्मेदार है।
जिला महासचिव चंद्रभान कन्नौजिया ने कहा कि मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी की चुप्पी को देश के करोड़ों भारतवासी क्षमा नहीं करेंगे। इस मौके पर फिरदौस अहमद, मिथलेश भारती, सुग्रीम यादव, राकेश गुप्ता, प्रेमचंद्र चौधरी, वीरेंद्र यादव, अब्दुल कयूम, हसन अंसारी, रामसजन सूर्यबंशी, नरेन्द्र कुमार चौधरी, हरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें