फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान, बस्ती। गौर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसला कर भगाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि गौर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व किशोरी के स्वजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बभनान कस्बे में गौर मोड़ के समीप मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रामस्वरूप व कांस्टेबल गोविंद गोंड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख कर आरोपित भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोच लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम यशवंत निवासी केशव नगर ग्रंट गोहिया, थाना खोडारे जनपद गोंडा बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 जून को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर इसकी तलाश की जा रही थी। बाद में गिरफ्तार युवक को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें