भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिला प्रशासन को
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की सदर ब्लाॅक इकाई ने गनेशपुर स्थित हंसराज लाल इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से वसूलने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठन तहसील अध्यक्ष त्रिवेनी चौधरी ने बताया कि डीएम, मंडलायुक्त, जेडी माध्यमिक शिक्षा और डीआईओएस को आठ सूत्री ज्ञापन दिया गया।
उन्होंने बताया कि छात्रों से वसूले गए विधि विरुद्ध धनराशि की रसीद दिलाई जाए, अथवा उसे वापस कराया जाए। प्रबंध समिति की जांच की जाए यह पता लगाया जाए कि वित्त विहीन शिक्षकों के वेतन का भुगतान 1994 से अब तक किस बैंक खाते से किया गया। प्रदर्शन में राम महीपत चौधरी, आलोक चौरसिया, धनुषधारी गुप्ता, आलोक कुमार श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, काजू खान, मो. रफीक, राम प्रकाश, जहीर अहमद, विनोद कुमार, सूर्य प्रताप, नूर मोहम्मद खान, बेचन प्रसाद आदि शामिल रहे।