फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व हिंदू महासंघ ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओ ने करूवा बाबा चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का किया पुतला दहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती । विश्व हिंदू महासंघ ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौराहे के पास एमएलसी और सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिन्दू धर्म के विरूद्ध जानबूझकर जहर बोल रहे हैं। मांग किया स्वामी प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। सपा के शह पर वे हिन्दू धर्म को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। जिसको आप धर्म मानते हो वह इनका धंधा है। जो उप्र का माहौल बिगाडने का षड़यंत्र कर रहे हेैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। इस मौके पर राकेश सिंह, रामनाथ चतुर्वेदी, अरुण प्रताप सिंह, अजय सिंह, अजय मिश्रा, संदीप तिवारी, बिंदु गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें