फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपाइयों ने प्रदर्शन किया

Thu, 07 Dec 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली मूल्य बढ़ने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बस्ती। देश में भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते महंगाई चरम सीमा पर आने से आम जनता बुरी तरह परेेशान है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली के दरें बढ़कर घरेलू अर्थव्यवस्था पर चोट की है। जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महंगाई और बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा के जिला अध्यक्ष राजकूपर यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में प्रदेश और केंद्र सरकार पर वक्तओं ने निशाना साधा। कहा कि किसानों की मिलने वाली बिजली की दरों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का प्रदर्शन है।

जिससे पूरे प्रदेश के लोग आक्रोशित हैं। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे सैकेड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम अरविंद कुमार सिंह को दिया। इस मौके पर महेंद्र यादव, रामललित चौधरी, निजामुदीन, राम चरित्र यादव, वृजेश मिश्र, रवींद्र यादव, विक्रम आर्य, प्रशांत यादव, सिद्यार्थ सिंह, सुनील यादव, फूलचंद्र, दूधनाथ यादव, डा.आरडी गोस्वामी, अमिर खार, रहमत अली, राघवेंद्र सिंह, महादेव यादव, वीरेंद्र राव, गोपाल यादव आदि तमाम लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें