फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक छत के नीचे मिलेंगे कृषि के सारे सामान

विज्ञापन
दुबौलिया ब्लॉक में कृषि विभाग का नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेंगे कृषि के सारे सामान
विज्ञापन

- सभी ब्लॉकों में बनाया जाएगा किसान कल्याण केंद्र
- चार ब्लॉकों में भवन निर्माण पूरा, विभाग को हस्तांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के दस ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कृषि विभाग करा रहा है। किसान कल्याण केंद्रों को राजकीय बीज गोदामों का आधुनिक स्वरूप माना जा रहा है। इन केंद्रों से किसानों को एक छत के नीचे कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं दी जाएंगी। प्रत्येक किसान कल्याण भवन के निर्माण पर विभाग 72 से 80.14 लाख रुपये खर्च होगा।
दुबौलिया, परशुरामपुर, रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक परिसर में निर्मित भवन कृषि विभाग को हैंडओवर हो चुका है। रूधौली में हैंडओवर की कार्रवाई चल रही है। सांऊघाट और बनकटी में अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कुदरहा और हर्रैया ब्लॉक में निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि विक्रमजोत में निर्माण के लिए जमीन की तलाश चल रही है। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तीन चार ब्लॉकों में भवन विभाग को हैंडओवर हो चुका है। साल के अंत तक सभी ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र कार्य करना शुरू कर देंगे। इसका किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगे यह लाभ
किसान कल्याण भवन में एक छत के नीचे कृषि विभाग को ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, बीज, कृषि रक्षा रसायन, उर्वरक, प्रशिक्षण और योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजनाओं में लाभ के लिए जिला मुख्यालय तक भागदौड़ से छुटकारा मिलेगी। हर माह होगी किसानों की ब्लॉक स्तरीय बैठक। ब्लॉक स्तर पर होगा नियमित प्रशिक्षण। योजनाओं के तहत लाभ के लिए पंजीकरण आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें