फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निवेशकों ने 1850 करोड़ रुपये का एमओयू किया साइन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम में क? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
निवेशकों ने 1850 करोड़ रुपये का एमओयू किया साइन
विज्ञापन

- रास आई बस्ती की औद्योगिक आबोहवा, उम्मीद से तीन गुना ज्यादा निवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रेक्षागृह में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में लक्ष्य से तीन गुना अधिक निवेश जिले को प्राप्त हुआ है। शासन से 500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष करीब 1,850 करोड़ रुपये का एमओयू मंगलवार को निवेशकों ने साइन किया। 5,500 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।
मुुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती ने सदैव लोगों को आगे चलने का रास्ता दिखाया है। व्यवसायियों के साथ बैंकों और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जिले में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना के लिए कार्य करें। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले में चयनित फर्नीचर और सिरका उद्योग की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि कुछ साल पहले तक प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी में शामिल था। अब राज्य तेजी से विकास के पथ पर चल रहा है। व्यवसायी यहां निवेश करने के इच्छुक हो रहे हैं। उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि अयोध्या, अंबेडकर नगर सहित बस्ती के आसपास के जिलों को जोड़कर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के लिए सरकार से अनुरोध करेंगे। आगामी 10 सालों में अयोध्या के साथ-साथ आसपास के जिले आकर्षण का केंद्र बनकर उभरेंगे।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल, चेंबर ऑफ इंडस्ट्री के महासचिव एचएस शुक्ला ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीडी कृषि अनिल कुमार, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्या, एडी रेशम रितेश सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली महेंद्र मिश्र, एमके गौड, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
------------------------
निवेशकों को दिया गया स्वीकृति पत्र
बस्ती। उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। 300 करोड़ रुपये की लागत से अनीता डिस्टेलरी की स्थापना के लिए रोशन जायसवाल को सांसद हरीश द्विवेदी एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने स्वीकृति पत्र सौंपा। इसकी स्थापना से 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इंडस्ट्री एथेनॉल बनाएगी।
50 करोड़ रुपये की लागत से सत्या मल्टी स्पेशेलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए हनुमान सिंह, 49.5 करोड़ रुपये की लागत से फूड वेबरेज की स्थापना के लिए सुजाता गिरोत्रा, 45 करोड़ रुपये की लागत से दुग्ध उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए दर्शन देवी, 50 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल एवं स्प्रिट बनाने के लिए विनोद इंडस्ट्री के प्रमोद कसौधन को स्वीकृति पत्र दिया गया।
25-25 करोड़ रुपये की लागत से चावल मिल के लिए ऋषि अग्रवाल, रजिस्टर बनाने के लिए सुनीता सिंह, ऑटो मोबाइल के लिए अशोक कुमार सिंह, इलेक्ट्रिक वर्क के लिए अनिल सिंह रैकवार, राइस मिल के लिए अनिल पांडेय, मिल्क प्रोसेसिंग के लिए बसंत चौधरी को स्वीकृति पत्र दिया गया।
20 करोड़ रुपये की आटो मोबाइल वर्क यूनिट स्थापना के लिए हरीश चंद्र शुक्ला, 15 करोड रुपये से फर्नीचर उद्योग के लिए मो. परवेज, 20 करोड़ रुपये से डेयरी मिल्क उद्योग के लिए कृष्णा जायसवाल और 10 करोड़ रुपये की स्टीम राईस मिल उद्योग के लिए रीता सिंह को स्वीकृति पत्र दिया गया।
---------------------------
मंडल के तीनों जिलों में तीन गुना अधिक निवेश
मंडलायुक्त योगेश्व राम मिश्र ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में 1,500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष करीब तीन गुना अधिक यानी 4,400 करोड़ रुपये का निवेशकों ने एमओयू साइन किया है। इससे करीब 33,000 हजार लोगों को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि हफ्तेभर के अंदर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश पूरा कर लिया जाएगा।
----------------------------
26 तक चलेगी प्रदर्शनी
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रेक्षागृह परिसर में खादी ग्रामोद्योग, कृषि, राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा परिषद, पशुपालन, श्रम, गांधी आश्रम, आयुष विभाग, ग्लोबल समिट, कौशल विकास मिशन, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा बैंक, दुग्ध, पराग, फायर, महिला कल्याण, क्षेत्रीय गांधी आश्रम गोरखपुर द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। ये 26 जनवरी तक चलती रहेगी। प्रदर्शनी से आमजन अपने पसंद की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

-------------------------
श्रमिकों को मिला बेटी की शादी के लिए अनुदान
इन्वेस्टर्स समिट में श्रम विभाग ओर से श्रमिक शारदा, बिंदु, शांती, राम जतन, कुशलावती, सुनीता, श्याम सुंदर, सियाराम को पुत्री की शादी के लिए 55 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने बताया है कि कार्यक्रम में उनको स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है। धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें