फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकरा कर बचे तो ट्रक ने कुचला: सड़क पर गिरे थे छह घायल, तीन के ऊपर से गुजर गया वाहन; तीनों की मौत

Mon, 27 Mar 2023 05:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे कि अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक ने इनमें से तीन को कुचला दिया।
विज्ञापन
सड़क पर पड़े तीन घायलों को ट्रक ने कूचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला स्थित राम जानकी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के अंतर्गत बनहरा (कुदरहा) सीएचसी के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसे में पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल अवस्था में सड़क पर गिर गए। 

विज्ञापन

इस बीच घटना के वक्त सामने से आ रहा एक सीमेंट लदा ट्रक तीन लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

मृतकों में राजेश पता अज्ञात, सुरेंद्र और झिन्नू निवासी समोदा थाना हरपुर जनपद गोरखपुर शामिल हैं। जबकि बजरंगी निवासी गुलरिहा थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर, मृतक झिन्नू की पुत्री खुशबू व एक अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में शेष जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें