फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशिक्षण लेकर महिलाएं खुद कर कर सकेंगी रोजगार

विज्ञापन
शरद सिंह
विज्ञापन
बस्ती। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राणा प्रताप चौराहा स्थित एक मैरिज हाल में किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद है। इससे जुड़कर कारीगर वैश्विक पटल पर अपना और जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। बिजनेस में आनेवाली आर्थिक समस्या का समाधान के लिए पोर्टल भी है। मुख्य अतिथि का स्वागत उपायुक्त जिला उद्योग हरेंद्र प्रताप ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया।
उपायुक्त हरेंद्र ने अपने संबोधन में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास साथ ही कार्यदायी संस्था की ओर से संचालित योजना पर विस्तार से बताते हुए कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत एसएससी द्वारा मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। फिर टूल किट प्रशिक्षुओं को विभाग प्रदान कराएगा। शिविर में प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैम्प का भी आयोजन कराया गया जिसमें ब्लड प्रेशर, सुगर, ब्लड ग्रुप और सामान्य जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आशीष नारायण त्रिपाठी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद आलम, अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें