फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवरात्र उत्सव के बाद सिविल लाइंस द्वितीय फीडर से शुरू हो जाएगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपकेंद्र पर फीडर के लिए पैनल लगाने का काम शेष
विज्ञापन

- लाइन बनकर तैयार, अफसरों के अलावा ढाई हजार की आबादी को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांधी नगर उपकेंद्र से सिविल लाइंस द्वितीय नाम से नए फीडर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फीडर में बिजली दौड़ाने के लिए उपकेंद्र पर अब सिर्फ पैनल लगना बाकी है। शहर में नवरात्र उत्सव समाप्त होने के बाद पैनल लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। दीपावली तक करीब ढाई हजार शहरी आबादी को नए फीडर से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विद्युत वितरण खंड प्रथम बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत विभाग करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर जर्जर तारों, खंभे सहित सिविल लाइंस फीडर का निर्माण करा रहा है। संसाधनों को दुरुस्त करने के साथ नए फीडर से डीएम आवास, मंडलायुक्त कार्यालय व आवास, आईजी कार्यालय व आवास सहित पुलिस लाइंस को बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त करीब तिराहा व भुवर क्षेत्र के करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को भी नए फीडर से जोड़ा जाएगा। जिससे सिविल लाइंस पुराने फीडर से भार कम होने के साथ वोल्टेज में सुधार आएगा। फीडर अलग होने से लोकल फाल्ट की समस्या का भी काफी हद तक निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवरात्र उत्सव के कारण कारण शटडाउन नहीं मिल रहा है। जिससे नए फीडर के ट्रायल व पैनल लगाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। उत्सव खत्म होते ही पैनल लगाकर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। दीपावली से पहले फीडर से आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें