फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल छात्र की मेडिकल काॅलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर थानाक्षेत्र के खुटहन गांव के पास 19 अक्तूबर को हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के खुटहन निवासी सड़क दुर्घटना में घायल पांच वर्षीय बालक की मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। 19 अक्तूबर को पांच वर्षीय रोहन बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

थाना क्षेत्र के ग्राम खुटहन निवासी रामलौट ने नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा रोहन गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। 19 अक्तूबर को रोहन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। टांडा-बस्ती हाईवे पर विद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गोरखपुर में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें