फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्याओं पर चर्चा के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लाॅक सभागार में सोमवार को ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष साधु शरण की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्या बताई। कहा कि समय से पक्के कार्यों का भुगतान न होने से विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि लोकायुक्त की जांच के बाद ग्राम प्रधानों को भी अपना पक्ष रखने के लिए समय मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रधान संघ के पूर्वांचल प्रभारी अनिल सिंह महामंत्री अमन यश पांडेय, दिनेश पांडेय, अमरनाथ चौधरी, प्रदीप आर्य, राम जीयावन पासवान, विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार, योगेश सिंह, पप्पू सिंह, रमाशंकर साहू,नबी हुसैन, रिंकू कुमार सहित अन्य ग्राम पंचायत के प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें