बस्ती। शहर से सटे अमहट घाट मंदिर पर सोमवार को दो अनूठा विवाह समारोह हुआ। दो युवतियों ने धर्म बदलकर हिंदू युवकों के साथ सात फेरे लिए। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सनातन धर्म की खूबियों से प्रभावित होकर जो भी हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा रखते हैं, संगठन उनकी सहायता कर रहा है। इस क्रम में कलवारी क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बलवंत ने शैलजा बनी साल्या और सदर क्षेत्र के शैलेश ने श्रेया बनी जेबा से विवाह किया। विवाह समारोह में दोनों दुल्हनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद