फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इससे पहले एडवोकेट अमर सेन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने दिल्ली में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर से रुपयों की बरामदगी पर गहरी नाराजगी जताई गई। बैठक में प्रयागराज बार एसोसिएशन के समर्थन में न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया गया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। वकीलों ने न्यायालयों में मुंशियों की बढ़ती दखलंदाजी पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि इससे न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में जवाहर मिश्र, रविशंकर शुक्ला समेत कई प्रमुख अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने एकमत से न्यायपालिका की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें