फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंगद के लापता होने के बाद बिना नोटिस जमीन पर दर्ज हो गया खरीदार का नाम

Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जामवंत कांड से पहले लापता उसके दोस्त अंगद की पत्नी रेखा अब मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही है। उनका कहना है कि जामवंत कांड से पहले उनके पति अंगद के साथ गहरी साजिश हुई। घर के लोगों से चोरी उनसे जमीन का बैनामा कराया गया।
जबकि उनके परिवार में ऐसी कोई विषम परिस्थिति नहीं थी कि जमीन बेचनी पड़े। उनकी बेटी भी अभी छोटी है। शादी करने योग्य नहीं है। आशंका है कि उनके पति से किसी साजिश के तहत जमीन का बैनामा कराया गया है।
विज्ञापन

जामवंत कांड से पहले बगल के गांव मुनियांव का रहने वाला उसका दोस्त अंगद सात माह से लापता है। जब जामवंत की कथित हत्या कर शव जला देने की घटना सामने आई तो अंगद को लेकर तरह-तरह कयासबाजी शुरू हो गई। इस घटना के बाद पता चला कि अंगद लापता होने से पहले घर वालों के चोरी अपनी जमीन और ट्रैक्टर को बेच दिया था। अंगद की पत्नी रेखा का कहना है कि उनके घर का खेवनहार सिर्फ उनके पति थे।
पति अपनी मां, दो बच्चे और उनकी अच्छे से परवरिश कर रहे थे। अभी रुपयों की सख्त जरूरत नहीं थी। शुरू में लगा कि कहीं गए होंगे। कुछ दिन बाद आ जाएंगे, मगर वह सात माह से घर नहीं लौटे। इस बीच जब यह पता चला कि जमीन का बैनामा हो चुका है तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि घर में कोई पढ़ा-लिखा नहीं है। बेटी रागिनी कक्षा 11 की छात्रा है। उसी के प्रयास से बैनामा की नकल निकलवाई गई है। खतौनी में खरीदार नाम भी दर्ज हो गया है। जबकि बैनामे के 35 दिन बाद खारिज दाखिल होता है। इस अवधि मेंं बैनामे की सूचना का नोटिस घर पर आना चाहिए। तहसील से उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और खारिज दाखिल कर दिया गया। पत्नी ने बताया कि इसमें कोई बड़ी साजिश लग रही है। प्रशासन ही मदद करेगा तो हमें न्याय मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके पति को पहले सही सलामत उनके सामने लाया जाए। क्योंकि जमीन के बैनामा के बाद ही उनके पति लापता हुए हैं।
रेखा ने कहा कि पति के न रहने से अब उनके पास रुपये भी नहीं है। वह दौड़भाग करने में असमर्थ है।
प्रशासन उनके पति के लापता होने से लेकर बैनामा होने तक के मामले में गहनता से यदि छानबीन करें तो सच उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें