फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम न्यायालय से गांव स्तर पर ही सुलभ होगी सस्ती न्याय व्यवस्था

Sun, 20 Oct 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भानपुर। ग्राम न्यायालय के संचालन से गांव स्तर पर ही सस्ती न्याय व्यवस्था आसानी से सुलभ हो सकेगी। छोटे मुकदमों के लिए गांव के व्यक्ति को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
उक्त बातें जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर नव निर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने न्यायालय भवन का फीता काट कर दीप प्रज्ज्वलित कर न्यायालय पटल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

परिसर में अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ पौधे भी रोपित किए।तत्पश्चात तहसील बार सभागार में अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत कर संबोधित किया।
अधिवक्ताओं जनपद न्यायाधीश व प्रथम अपर जिला जज शिव चंद्र,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गिरी, एसीजेएम अमित मिश्र, मुख्य न्यायाधीश आशीष कुमार राय व अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार कटियार, ग्राम न्यायाधिकारी भानपुर गौरव दीप सिंह व एसडीएम आशुतोष तिवारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, जग प्रसाद पांडेय, लोकनाथ उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने विचार रखते हुए बार की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। संचालन अधिवक्ता केपी सिंह ने किया। इस मौके काफी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें