फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। तहसीलदार की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं में असंतोष की शिकायतों को बार एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को बैठक कर तहसीलदार को पत्र भेजकर तमाम बिंदुओं पर असहमति जताते हुए कार्य पद्धति में सुधार लाने तक शुक्रवार से न्यायिक कोर्ट के बहिष्कार करने के निर्णय से अवगत कराया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार अभयराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदेश में सुरक्षित पत्रावलियों व अविवादित पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से रोका जाता है। इसके अलावा बिना प्रपत्र 34 के भी स्थानांतरण रिपोर्ट लेखपाल के अभाव में लंबित रहने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के जारी करने में भी पेंच किया जाता है।
तहसीलदार के कार्य शैली से अधिवक्ताओं में पनप रहे असंतोष को देखते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी व महामंत्री बल्देव प्रसाद पाठक ने तहसीलदार को संबोधित पत्र भेजकर शुक्रवार से न्यायिक कार्यों से विरत रहने के निर्णय से अवगत कराया है। दिए पत्र में कार्य पद्धति में बदलाव लाने तक बहिष्कार की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें