फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
न्यायालय गेट संख्या दो पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नोटिस मिलने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। बाराबंकी के अधिवक्ता संगठन के महामंत्री व अन्य अधिवक्ताओं के विरुद्ध उच्च न्यायालय की ओर से अवमानना का नोटिस देने से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। जिला जज कुलदीप सक्सेना को पत्र देकर अधिवक्ताओं की भावनाओं से उच्च न्यायालय व बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को अवगत कराने की अपील की।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में महामंत्री शिव पूजन मिश्र ने सुबह आपात बैठक बुलाई। अधिवक्ताओं ने बैठक में एक स्वर से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। महामंत्री शिव पूजन मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय के गेट के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। उसके बाद यंगबार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, मंत्री अंगद मिश्रा, कमिश्नर बार के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विनोद बख्शी व जनपद बार के अध्यक्ष रजनीश दुबे, मंत्री रमेश पांडेय के साथ सिविल बार के मंत्री ने जिला जज से मुलाकात की और लिखित रूप से अधिवक्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया। बाराबंकी के अधिवक्ताओं के साथ न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता राजीव गुप्ता, परमात्मा प्रसाद पांडेय, दिलीप सिंह, महेंद्र पांडेय, प्रेम शंकर द्विवेदी, अजय भट्ट, शरद चतुर्वेदी, विजय प्रकाश गोस्वामी, शिवकांत पांडेय, हनुमान प्रसाद शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें