फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को हापुड़ की घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में दिनों दिन अधिवक्ताओं पर अत्याचार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से सभी नाराज हैं। लाठीचार्ज में 40-50 अधिवक्ता घायल हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन कर मांग की गई कि जब तब दोषी पुलिस वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर उदासीन बनी हुई है। यह स्थिति ठीक नहीं है। समाज को न्याय दिलाने में अधिवक्ता अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें सुरक्षा देने में कोताही बरत रही है।
एसोसिएशन महामंत्री शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि इस बार जब तक दोषी पुलिस वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक अधिवक्ता चुप नहीं बैठने वाले हैं। धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रदर्शन में शैलेंद्र पाठक, शफीक अहमद, रमापति पांडेय, भूपेंद्र सिंह, शुधांशु रंजन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें