फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुचि के अनुसार अभ्यर्थी करें विषयों का चयन

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के बिरऊपुर निवासीअनामिका बनी जज
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के बिरऊपुर निवासी अनामिका ने पहले ही प्रयास में ही पीसीएस-जे की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करें। यह उनके लिए मददगार साबित होगा। उबाऊ विषयों से बचें, हालांकि लक्ष्य निश्चित रहना चाहिए।
विज्ञापन

एटा में लेखपाल के पद पर कार्यरत नंदलाल की पुत्री अनामिका की शिक्षा इसी जिले से हुई है। उन्होंने दिल्ली के गुुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी किया है। अनामिका ने बताया कि कोरोना के समय दिल्ली से घर आ गईं थीं। घर पर ही रहकर ऑनलाइन कोचिंग की और तैयारियों में लगी रहीं। उन्होंने बताया कि इससे पहले राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा की परीक्षा दे चुकी हैं, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद यूपी पीसीएस-जे की परीक्षा में शामिल होने का संकल्प लिया और गलतियों से सीखते हुए तैयारी को आगे बढ़ाया और सफलता प्राप्त की। उनकी सफलता पर प्रहलाद सिंह, महेंद्र कुमार, काशी प्रसाद, ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, भगवान दास आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें