फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली करने की नसीहत

Wed, 21 Aug 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने तीनों जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराएं। माहवार कार्ययोजना तैयार कर राजस्व वसूली करने को कहा, ताकि वर्ष के अंतिम में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली हो सके।
राजस्व वसूली से संबंधित कुछ मामलों में अपर जिलाधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसीलों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।राज्यकर, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, संभागीय परिवहन, बिजली, मंडी, खाद्य सुरक्षा विभाग समेत अन्य विभागों की गहन समीक्षा की। संचालन अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम रवीश गुप्ता, संतकबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर के डीएम डाॅ. राजा गणपति आर, एडीएम प्रतिपाल चौहान, संतकबीरनगर के एडीएम जयप्रकाश, सिद्धार्थनगर के एडीएम उमाशंकर, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संजय कुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें