फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़े ट्रेलर में भिड़ा ट्रक, चालक व खलासी घायल

Wed, 21 Aug 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मालेगांव से प्याज लेकर असम जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर छावनी क्षेत्र के रेडवल के पास मंगलवार की भोर में खड़े ट्रेलर में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचा, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव से प्याज लादकर ट्रक असम जा रहा था। मंगलवार की भोर में करीब 5:30 बजे जैसे ही ट्रक छावनी क्षेत्र के रेडवल के पास पहुंचा, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। ट्रक चालक अंबुज यादव (25) निवासी टिकरिया चांदपुर थाना अश्न्धरा और इसी क्षेत्र के रहने वाला खलासी प्रशांत यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने चालक और खलासी की हालत सामान्य बताया। एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें