फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्स में दाखिला शुरू

Sat, 11 Jan 2025 04:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय (एएनडी) बभनान में चार रोजगारपरक पाठ्यक्रम डिप्लोमा कोर्स के लिए पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश शुरू हो गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 30 जनवरी तक सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संयोजक विक्रम पांडे ने बताया कि चारों पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्लश्की तरफ से अनुमोदित है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को जिन कोर्स के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनमें कंप्यूटर एप्लीकेशन, एकाउंटिंग एंड टैक्सेसन, जीएसटी और फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में डिप्लोमा की पढ़ाई महाविद्यालय में चार वर्षों से संचालित हो रही है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 50 सीटें हैं।
संयोजक विक्रम पांडे ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स करने वाले लगभग 75 युवाओं का चयन कर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, जबकि 20 छात्र-छात्राओं को निजी कंपनियों में रोजगार मिल गया है।
विज्ञापन

यह पाठ्यक्रम एक वर्ष का होता है। जिसमें दो सेमेस्टर होते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों का चयन ट्रेनिंग के लिए होता है। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद विभिन्न कंपनियों के माध्यम से प्लेसमेंट के लिए कई निजी कंपनियों से अनुबंध किए गए हैं। जो उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रहे है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित हो रहे डिप्लोमा कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को निजी कंपनियों में रोजगार मिल रहा है।
रोजगारपरक पाठ्यक्रम युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद अच्छा है। अभ्यर्थियों को इस तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की ओर बढ़ना चाहिए।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें