फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 30 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि ने 30 अप्रैल 2025 तिथि निर्धारित है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर प्रवेश संयोजक डॉ. हरीराम ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ की है।
विज्ञापन

डाॅ. हरीराम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। महाविद्यालय के कंप्यूटर प्रोग्रामर विक्रम पांडेय ने बताया कि प्रवेश के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.andkpgcollege.com पर Online Registration का विकल्प उपलब्ध है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी जिस पाठ्यक्रम में प्रवेश का इच्छुक है, उसका विकल्प चुन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें