बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रथम चरण की मेरिट 89 प्रतिशत से ऊपर गई है। मेरिट सूची के आधार पर चारों राजकीय आईटीआई में 1538 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रथम चरण में होना है।
उल्लेखनीय है कि मेरिट सूची 27 जुलाई को जारी की गई है। जिले में चार राजकीय आईटीआई में करीब 1828 सीटें हैं। इनमें प्रवेश मेरिट के आधार पर हाेता है। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय आईटीआई बस्ती में 664, हर्रैया में 448, रूधौली में 356 और चिलवनिया में 360 सीटें हैं। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए 1538 सीटों का आवंटन जिले को मिला है। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, टर्नर आदि ट्रेड में प्रवेश शुरू हो गया है।
नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि चारों आईटीआई में प्रवेश शुरू हो गया है। 28 जुलाई को 39 और 29 जुलाई को 64 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सोमवार से प्रवेश में तेजी आएगी।