बस्ती। रुधौली में रमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज की ओर से रविवार को कॅरियर कार्यशाला और विद्यार्थियों का वार्षिक अंकपत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि राज आर्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ कागज के टुकड़े पर छपी डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि शिक्षा का अर्थ ज्ञान प्राप्त करना है। प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज हित में करना ही शिक्षित होने की पहचान है।
विशिष्ट अतिथि सुनील शुक्ला ने कहा की जीवन में सफलता को प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण होना जरूरी है। चरणबद्ध तरीके से किए गए प्रयास से सफलता जरूर मिलती है। कार्यक्रम को संस्थान महानिदेशक शंभू कुशवाहा, मुख्य सलाहकार पंकज जायसवाल, रोहित शर्मा, राहुल पाल, राजेश कुमार वरुण आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ, प्रियंका, रिंकी, नेहा, शैलेश कुमार, हिमांशु सिंह, खुशी मणि त्रिपाठी, अनुभव मिश्रा, गायत्री, अंश मिश्रा, आदर्श, प्रभाकर सहित 60 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर अनीश कुमार, अमित कुमार, निशा त्रिपाठी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।