बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथे चरण की मेरिट सूची के आधार पर 18 सितंबर से प्रवेश शुरू होगा। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने बताया कि परिषद ने चौथे चरण की मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर तक चौथे चरण की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। संवाद