मंगलवार को हुए मतदान में कुदरहा विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र
द्वितीय के अन्तर्गत आने वाले मुरादपुर व गोसैसीपुर में बूथ पर जबरन वोट
डालने, मतपत्र छीनने व फाड़ने की कोशिश करने के बवाल में मतदान कर्मियों को
रोकने, पुलिस कर्मियों पर पथराव के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल
कुमार दमेले ने जिले में बूथ कैप्चरिंग मानने से इंकार कर दिया।
कहा कि
आयोग को इसकी सूचना दी गई लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथ कैप्चरिंग
मानने से मना करते हुए स्थानीय स्तर पर बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
करने का निर्देश दिया है। जबकि प्रेक्षक शिवाकांत द्विवेदी ने भी बूथ
कैप्चरिंग न होने की बात कही है।