फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी पर होगी सख्ती

Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत एसपी शिवहरी मीणा ने चुनाव और पर्वों की श्रृंखला में शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताते हुए मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी दबाव में आए बिना चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार सुबह कार्यालय में बैठते ही अधीनस्थों ने उनसे मुलाकात का सिलसिला शुरू किया। बातचीत दिवाली व अन्य पर्वों पर कानून व्यवस्था से जुड़े इंतजामों और ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित रही। एसपी ने पर्व से लेकर चुनाव तक कड़ाई से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि पुलिस वाले अपने विवेक का इस्तेमाल करें, किसी तरह का बाहरी दखल नियम संगत कामों में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्याय की उम्मीद से थाने तक पहुंचने वाले हर शख्स की पूरी सुनवाई हो और जरूरत के मुताबिक एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें