फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, अंतिम चरण में तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। मुख्यमंत्री के 10 जुलाई के बाद संभावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है और तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा हुआ है। सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उच्चाधिकारियों का तांता लगा रहा। कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगभग सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निर्माण कार्य भी संपन्न हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार मुस्तैद हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर तैयारियों की कमान संभाल रहे एसडीएम हरैया उमाकांत तिवारी ने मातहतों के साथ कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर हेलीपैड, वीआईपी सेफ हाउस और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।
एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विकास कार्यों और सुरक्षा मानकों को समय से पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और अंतिम दौर के कार्यों को भी तेजी से निपटाया जा रहा है। इधर विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र बाबा, भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, सभासद धर्मध्वज सिंह पप्पू आदि भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें