फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशासन हुआ सख्त, शहर होगा अतिक्रमण मुक्त.

Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक, कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के लिए ईओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

स्टेडियम गेट के सामने से सब्जी मंडी हटाकर अमहट पर किया जाएगा शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अतिक्रमण पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। बहुत जल्द समूचे शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सड़क और फुटपाथ खाली कराए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। डीएम अंद्रा वामसी ने इस सिलसिले में नगर पालिका के अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बुधवार को संयुक्त रूप से बैठक की।
उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं। सड़कों के दोनों तरफ बनी नालियों तक किसी तरह का कब्जा नहीं होना चाहिए। इस दायरे में जो भी अतिक्रमण हो, उसे हटाया जाएगा। सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर अर्थदंड लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम के पास लगने वाली सब्जी मंडी को अमहट घाट पर शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा जगह-जगह पर लगने वाले सब्जी, फल आदि के ठेलों के लिए शहर में कुछ स्थान चिह्नित किए जाए। ताकि इन्हें शिफ्ट किया जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वे व्यापारी समुदाय के साथ बैठक कर शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। डीएम ने नगरवासियों व व्यापारियों से अपील की कि स्वयं अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। सफाई के लिए दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें। कहा कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाईवे की सफाई कराई गई थी। मगर, फिर से गंदगी होने लगी है।
डीएम ने शहर में विद्युत, इंटरनेट एवं केबल के तारों के जाल को समाप्त कर उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कचहरी से दक्षिण दरवाजा, रोडवेज से रेलवे स्टेशन, रोडवेज से फव्वारा चौराहा तथा कंपनीबाग से बड़ेवन शहर की प्रमुख चार सड़कें हैं। यहां ढीले तारों को सुव्यवस्थित कर दिया जाए।
विज्ञापन

..
50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की होगी वेबकाॅस्टिंग
एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि 25 मई को जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान कराया जाएगा। इस दिन लगभग 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया की वेबकाॅस्टिंग कराई जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन आयोग करेगा। उन्होंने इंटरनेट कंपनियों को निर्देशित किया है कि 25 मई को नेट की उपलब्धता हाई फ्रिक्वेंसी के साथ सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर ईओ सत्येंद्र सिंह, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें