फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वाध्याय से आदित्य ने तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में पाई सफलता

Fri, 05 May 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में आदित्य मिश्रा ने प्राप्त की सफलता
विज्ञापन
बस्ती। सिविल लाइंस में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे आदित्य मिश्र ने एक साथ तीन प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं। आदित्य का चयन रेलवे में लोको पायलट, लेखपाल और पावर ग्रिड में टेक्निकल ग्रेड (2) के पद पर हुआ है। आदित्य ने बताया कि उन्होंने स्वाध्याय से सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

आदित्य ने 2016 में पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। 2018 में लोको पायलट का फार्म भरा, परीक्षा हुई लेकिन किन्हीं कारणों से परिणाम जनवरी 2023 में आया। वह एक मई से बंगाल में लोको पायलट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में टेक्निशयन ग्रेड-दो पद पर चयनित हुए और फिर दो मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा भी उत्तीर्ण की। आदित्य बताते हैं कि मामा के घर रहकर ही पढ़ाई की। बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा नियमित पढ़ाई जरूर करें। असफलता से घबराने की जरूरत नहीं होती है, इसे गलती सुधार के मौके की तरह लें और फिर तैयारी में जुट जाएं। मूल रूप से गोंडा जिले के चुवाड़ मिश्र गांव के आदित्य के पिता जय प्रकाश मिश्रा किसान और माता उर्मिला मिश्रा गृहिणी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय नाना जगदंबा प्रसाद पांडेय, मामा उमाशंकर, डॉ. करुणा पांडेय, शिवाकांत पांडेय और फूफा शक्ति दुबे को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें