फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत

Fri, 05 May 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दो अन्य का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा गांव निवासी प्रेम नाथ दूबे (48) बाइक से अपने भतीजे आनंद कुमार के साथ बस्ती शहर से खरीदारी करके लौट रहे थे। कप्तानगंज के कटरी गांव के पास पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। प्रेम नाथ दूबे और दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक सिंह निवासी गोपालगंज (बिहार) व अंकित सिंह निवासी शाहगी गोदवा भोजपुर (बिहार) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल प्रेम नाथ दूबे को जिला अस्पताल भेजा। साथ ही निजी वाहन से अभिषेक व अंकित सिंह को सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया। सीएचसी कप्तानगंज से अभिषेक सिंह को भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, प्रेम नाथ दूबे की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही प्रेम नाथ ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लौट आए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइक कब्जे में ले ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें