बस्ती। मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत बृहस्पतिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की कक्षा आठवीं की छात्रा आदित्य द्विवेदी को एक दिन के लिए जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
अदिति द्विवेदी ने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव के साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी स्कोर्ट कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच में यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया और कहा कि ट्रेन में आपातकालीन स्थिति में या किसी भी घटना की आशंका होने पर रेलवे पुलिस के ट्विटर हैंडल, व्हाट्सएप नंबर 7570000100 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 पर सूचना देकर मदद ले सकते हैं। प्लेटफार्म पर महिला यात्रियों को अदिति ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,नारी शक्ति बंदन अधिनियम,बैंकिंग काँरेस्पांडेंट सखी, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विधिवत जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या मंजुला श्रीवास्तव, पंखुड़ी मिश्रा, टिकट निरीक्षक मो. शमीम, उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मिश्रा, राकेश यादव, राजेश यादव, निहारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।