फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशु अस्पताल में गंदगी देख बिफरे अपर निदेशक

Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. जीवनलाल ने बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय बनकटी का निरीक्षण किया। पशु अस्पताल में गंदगी देख वे बिफर पड़े। तत्काल अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों की भी जांच की।
विज्ञापन


अपर निदेशक जीवन लाल ने ओपीडी कक्ष में बैठ कर सबसे पहले उपस्थिति पंजिका, वाह्य रोगी पंजिका, कृत्रिम गर्भाधान पंजिका तथा टीकाकरण पंजिका की समीक्षा की। अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब तक गला घोंटू टीका की 3300 डोज मिली है। 1000 डोज पशुओं को लगा दी गई है। अपर निदेशक ने शेष वैक्सीन अति शीघ्र पशुओं को लगाने की हिदायत दी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में टीम के माध्यम से पशुओं में गला घोंटू के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कमी से शासन को अवगत कराया गया है। ट्रांसफर सीजन में यदि कोई पशु चिकित्साधिकारी का तबादला होता है तो उसे तैनात किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट गणेशजी कुशवाहा, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ल, पत्र वाहक विश्रामपाल व पवन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें