दंगा नियंत्रण ड्रिल में शामिल पुलिसकर्मी- पुलिस
बस्ती। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में दुर्गा पूजा-दशहरा के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण ड्रिल आयोजित की गई। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी व एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि ड्रिल के दौरान 10 पार्टियों एलआईयू, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, घुड़सवार, आंसू गैस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, रिजर्व पार्टी, फर्स्ट एड पार्टी और वीडियोग्राफी का अभ्यास कराया गया। पुलिस टीम ने भीड़ नियंत्रण, आंसू गैस का उपयोग, लाठीचार्ज, एंटी राइट उपकरणों का संचालन और आपातकालीन समन्वित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण लिया। संवाद