बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जलजीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित दिया कि कार्यों की गुणवत्ता की जांच करा ली जाए और यह भी देख लिया जाए कि पानी की आपूर्ति कहां-कहां हो रही है।
उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण), जननी सुरक्षा, फैमली आईडी, एसबीएम फेज-दो व्यक्तिगत शौचालय, राज्य योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़कों का निर्माण सहित संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने गेहूं खरीद, खरीफ गोष्ठी, खाद-बीज उपलब्धता, नहरों में पानी की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर के शिवशरणप्पा जीएन, संतकबीरनगर के आलोक कुमार, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ संतकबीरनगर डॉ. रामानुज कन्नौजिया मौजूद रहे।