फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिथिलता बरतने पर दो बीएलओ पर कार्रवाई

Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने वाले दो बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 1.15 बजे मंडलायुक्त पहले पूरेअवधी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या-379 पर पहुंचे। वहां मौजूद बीएलओ से नए मतदाता बनने के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या की जानकारी ली। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी का भी नाम मतदाता सूची में छूटना लापरवाही की श्रेणी में आएगा और उस पर कार्रवाई तय है।
इसके बाद कमिश्नर जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां मौजूद बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य का हाल जाना। निर्देश दिया कि घर-घर जाकर नए मतदाता बनाएं। प्राप्त आवेदनों को पूर्ण रूप से भरकर ऑनलाइन कराते रहने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य मे संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर दो बीएलओ पर कार्रवाई करने का एसडीएम को निर्देश दिया। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मंडलायुक्त के निरीक्षण में कुछ बूथों पर शिथिलता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभी पूरी जानकारी नही दे पाऊंगा कि किस बूथ के किस बीएलओ पर कार्रवाई हुई है। नायब तहसीलदार अजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें