बभनान। भीषण गर्मी के मौसम में हरे पेड़ों की कटान जारी है। गौर ब्लाॅक के कछिया व भरपुरवा समेत अन्य गांव में गांव में 22 पेड़ काट डाले गए है। इसकी सूचना मिलने पर वन निगम की टीम में कटे हुए पेड़ को बरामद करते हुए चार लोगों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
वन विभाग के फारेस्टर आफिसर हरिओम पांडेय व वनरक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कछिया व बभनान गांव में 17 पेड़ में बिना परमिट के काट लिए गए। इसके काटने वाले दो लोगों पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि भरपूरवा गांव में हलुवा बाजार पांच पेड़ शीशम व एक पेड़ नीम काट कर गिरा दिया है और लकड़ी उठाकर हलुवा बाजार में स्थित आरा मशीन पर डंप कर दिया गया। जहां से लकड़ी की बरामद किया गया है। दो लोगों पर कार्रवाई की गई है। फॉरेस्टर हरिओम पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी हरे पेड़ों की कटान की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अवैध रूप से लकड़ी काटन नहीं होने पाएगी।