फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे ने चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित किया, पिता का चल रहा है उपचार
विज्ञापन

मामा ने मौके पर ही दम तोड़ा, भांजे को पुलिस ने भेजा अस्पताल
वाल्टरगंज के बांसी और रुधौली रोड पर हुईं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज/ मानिकचंद। वाल्टरगंज थाने के बांसी और रुधौली मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में 24 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर के पिता और युवक के भांजे को गंभीर हालात में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर मनौरी चौराहे के समीप बाइक में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी आशुतोष चौबे (41) और उनके 14 वर्षीय पुत्र अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अभय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाऊजी का ढाबा बसडीला के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के चननी निवासी अमरनाथ प्रजापति (24) पुत्र दुर्गेश अपनी बहन बिमला देवी के घर रूधौली थाना क्षेत्र के कड़ही गया था। यहां से अपने भांजे राज (16) पुत्र रामकुमार को बाइक से लेकर अपने जीजा रामकुमार की चाय की दुकान पर मानिकचन्द आ रहा था। अभी ये बसडीला पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे उसके मामा अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई और भांजा राज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज और एसआई प्रमोद कुमार पांडेय, सिपाही प्रदीप सिंह ने घायल भांजे राज को लेकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें